10 दिसंबर 2024 - 13:56
सीरिया पर बढ़ता इस्राईल का कब्ज़ा, दमिश्क से 20 किलोमीटर तक पहुंची ज़ायोनी सेना

वर्तमान में ज़ायोनी शासन के टैंक दमिश्क-बेरूत अंतरराष्ट्रीय सड़क से 8.5 किमी की दूरी पर और सीरिया की राजधानी दमिश्क से 20 किमी की दूरी पर "क़त्ना" गांव के आसपास तैनात हैं।

सीरिया मे जारी घटनाक्रम का सबसे अधिक फायदा इस्राईल उठा रहा है। तुर्की अमेरिका के समर्थन से एक तरफ आतंकी गुटों ने दमिश्क पर कब्जा किया वहीं इस्राईल ने मौके का फायदा उठाकर सीरिया के कई महत्वपूर्ण इलाकों पर कब्ज़ा करते  हुए दमिश्क तक दस्तक दे दी है। 

पिछले कुछ घंटों में, ज़ायोनी शासन की सेनाओं ने दमिश्क शहर के दक्षिणी उपनगरों में अरना, बकासेम, अल-रीमा, हैना, और अल-हुसैनियाह सहित 9 कस्बों और गांवों पर कब्जा कर लिया। ये इलाके सीरिया और लेबनान की सीमा पर स्थित हैं।

वर्तमान में ज़ायोनी शासन के टैंक दमिश्क-बेरूत अंतरराष्ट्रीय सड़क से 8.5 किमी की दूरी पर और सीरिया की राजधानी दमिश्क से 20 किमी की दूरी पर "क़त्ना" गांव के आसपास तैनात हैं।